SHIFUJI
जो करना है अभी करो, जो बनना है अभी बनो। दुनिया में कुछ भी कल नहीं होता, जो होता है, आज अभी होता है। या तो इन्तज़ार कर लो या कर्म। ध्यान रखना जब आप इन्तज़ार कर रहे होंगे तभी आपका प्रतिद्वंद्वी मेहनत कर रहा होगा उसी लक्ष्य के लिये जो शायद आपका भी सपना हो। जीत किसी के बाप की जागीर नहीं, तुम मेहनत करलो तुम जीत लो। आपको सिर्फ़ और सिर्फ़ आपके अलावा कोई नहीं हरा सकता। बहुत सारे लोग पूछते हैं की सर आपके जैसे बनना है, दोस्तों बस सीधा सा तरीक़ा है, आप अभी सो रहे होंगे और हम रविवार की सुबह अपनी ट्रेनिंग के लिये निकल रहे हैं। या तो आराम कर लो या काम और मेहनत करके नाम कर लो। बग़ैर पसीने और लहू के आज़ादी नहीं मिलती, और ये आज़ादी की लड़ायी ख़ुद की बुरी आदतों से लड़ने की है, ख़ुद के आलस को हराओ, ख़ुद की लतों को हराओ, ख़ुद की कमज़ोरियों को हराओ। दुनिया बाद में जीतना कभी, सबसे पहले ख़ुद को जीतो। Grandmaster Shifuji Shaurya Bhardwaj सबसे पेहले-एक सामान्यभारतीय # EkSamanyaBhartiya ,Freelance Commandos Mentor,Action Designer,Inventor -...